श्रावस्ती।परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा के अंतिम दिन शुक्रवार को कुल 1,32,725 विद्यार्थियों ने दो पालियों में विभिन्न विषयों की परीक्षा दी। 16,665 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
जिले के 984 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत कुल 1,49,390 में से 1,32,725 विद्यार्थी उपस्थित रहे। 16,665 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। पहली पाली में कक्षा तीन, चार व पांच के विद्यार्थियों की कार्यानुभव व नैतिक शिक्षा विषय की परीक्षा कराई गई।
कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसी तरह दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा दी। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि परीक्षाएं शुचिता के साथ संपन्न हो गईं।