फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16218 विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इसी के साथ ही छात्रों का बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भी हो चुका है। अब तक हुए आवेदन के अनुसार इस वर्ष 16218 छात्र बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। इसमें से 6171 छात्राएं हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तिथि अभी तक परिषद द्वारा घोषित नहीं की गई है। इसके बावजूद तैयारियां अंतिम चरण में है। इस वर्ष जिले में कुल 16218 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में सम्मलित होंगे। इसमें से हाईस्कूल में 9417 परीक्षार्थी हैं। इसमें 3553 छात्राएं हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 6801 परीक्षार्थियों ने अभी तक अपना पंजीकरण कराया है। इसमें से 2618 छात्राएं हैं।
सॉफ्टवेयर करेगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण
परीक्षा केंद्रों का निर्धारण सॉफ्टवेयर ऑनलाइन करेगा। इसके लिए विद्यालयों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर अंक देने के साथ राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों की अलग-अलग मेरिट तैयार की जाएगी। पिछले वर्ष परीक्षा केंद्र होने पर 20 अंक, 2020 में हाईस्कूल का रिजल्ट 90 फीसदी से अधिक होने पर 20 अंक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 90 फीसदी से अधिक होने पर 20 अंक अर्थात कुल मिलाकर 60 अंक मिल जाएंगे। जिन विद्यालयों की धारण क्षमता एक पाली में 150 से कम होगी, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नौ फरवरी तक वेबसाइट पर लोड होगी केंद्रों की अंतिम सूची
11 जनवरी 2021 तक सूचना और रिपोर्ट के आधार पर केंद्रों का ऑनलाइन चयन कर जिला समिति के निरीक्षण के लिए वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 16 जनवरी तक चयनित केंद्रों पर आपत्तियां व शिकायतें प्राप्त की जाएंगी। 25 जनवरी तक जिला विद्यालय निरीक्षक को आपत्तियों का परीक्षण व निस्तारण कर जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। 31 जनवरी तक आपत्तियों व परीक्षण की रिपोर्ट की जांच डीएम व उनकी कमेटी करेगी और अपनी सहमति देगी। नौ फरवरी तक जिला समिति के अनुमोदन पर केंद्र निर्धारण समिति ई-मेल आईडी पर निर्धारित तिथि तक आपत्तियों का परीक्षण व निराकरण कर अंतिम सूची वेबसाइट पर जारी कर देगी।
बोर्ड परीक्षार्थियों व केंद्रों का लेखाजोखा
परीक्षा सत्र कुल परीक्षार्थी हाईस्कूल इंटरमीडिएट केंद्र
2020-21 16218 9417 6801 ....
2019-20 16743 9481 7262 29
2018-19 19106 10931 8175 34
2017-18 21672 12379 9293 34
2016-17 20375 11571 8804 47
अपनाई जाएगी ऑनलाइन प्रक्रिया
बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार भी जिले में ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विगत वर्ष इसी प्रक्रिया के तहत 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केंद्रों में 60 फीसदी अनुदानित स्कूल थे। जिनमें भौतिक संसाधन उपलब्ध थे। -चंद्रपाल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें