फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में घटी घटना, मोटर साइकिल सवार दो युवकों की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। अवधूत नगर में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल हो बाइक से वापस धोबहा धर्मपुर लौट रहे युवकों की लापरवाही उनका काल बन गई। कान में इयरफोन लगा कर बिना हेलमेट के बाइक चला रहे युवकों को बौद्ध परिपथ पर परसौरा के निकट डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक मार्ग पर ही दूर जा गिरे। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शवों का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम धोबहा धर्मपुर से शुक्रवार को बारात बौद्ध परिपथ स्थित इकौना बहराइच मार्ग किनारे बसे अवधूत नगर गांव गई थी। इसमें शामिल होने के लिए अवधूत नगर निवासी अरुण मिश्रा (25) पुत्र नानबाबू मिश्रा बाइक से गया था। इस दौरान उसके साथ गांव का ही लल्लू यादव (27) पुत्र राममनोहर यादव भी साथ गया था।

मध्य रात के करीब अरुण व लल्लू मोटर साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहन रखा था, जबकि अरुण ने कान में इयरफोन भी लगा रखा था। जैसे ही अरुण मोटर साइकिल लेकर बौद्ध परिपथ स्थित इकौना थाना क्षेत्र के ही ग्राम परसौरा पहुंचा तभी पीछे से डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से मोटर साइकिल सवार दोनों युवक मार्ग पर ही दूर जा गिरे। इससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जयनारायण शुक्ला ने बाइक को कब्जे में ले लिया। वहीं दोनों युवकों के शव का पंचनामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। दो युवकों की मौत के बाद परिवार सहित धोबहा धर्मपुर गांव में मातम छा गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर इकौना पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें