फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका साथ सबका विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी वर्गों के उत्थान को सरकार संकल्पबद्ध
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के निकट सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम आयोजित
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के निकट शनिवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से मौजूद डुमरियागंज के विधायक, श्रावस्ती सांसद व विधायक तथा डीएम सहित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने केंद्र सरकार की नीतियों व उपलब्धियों का गुणगान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है। केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास नीति पर काम कर रही है। सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2018 तक हर घर में बिजली, सभी गरीब परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन व सभी का जनधन खाता खुलवाने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही अन्य योजनाएं चलाकर गांव गरीब व किसानों का उत्थान कर रही है। वहीं प्रदेश सरकार ने कर्ज के बोझ से दबे किसानों को कर्ज माफी योजना से राहत पहुंचाई है। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व नीतियों का गुणगान किया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहाकि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर व चूल्हा उपलब्ध कराया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अनिल कुमार खरे ने स्वच्छ भारत अभियान, हर घर में शौचालय आदि के बारे में जानकारी दी। मौके पर शंकर दयाल पांडे, रमन सिंह, दिवाकर शुक्ल, पंकज मिश्र, उदय त्रिपाठी, रणबीर सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आम जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें