फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 15 दुकानों से मुक्त कराए गये 16 बाल श्रमिक

Fri, 12 Sep 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बाल श्रम पर रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी असद खान के नेतृत्व में जमुनहा तहसील क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत 15 प्रतिष्ठानों पर काम कर रहे 16 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया, प्रतिष्ठान स्वामियों को चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन


श्रम प्रवर्तन टीम ने मल्हीपुर, कानीबोझी, चिन्ता चौराहा व माल्ही चौराहा आदि स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान होटल, ढाबा, मोटर वर्कशॉप आदि पर 16 बच्चे काम करते मिले। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि टीम में देहात इंडिया संस्था से मोहम्मद यूसुफ, सारजन वर्मा, राकेश शुक्ला, ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान के ओंकारनाथ चौधरी, प्रेम बाबू गिरी व नीति आयोग बीबीए के अभिषेक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को बाल श्रम कानून व सजा के प्रावधानों की जानकारी देते हुए सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें