गिलौला (श्रावस्ती)। ब्लॉक परिसर गिलौला में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एक ही परिसर में 47 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। इस दौरान मौजूद लोगों ने सभी जोड़ों को सुखमय जीवन जीने का आशीर्वाद प्रदान किया।
मुुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में कार्यक्रम स्थल पर दस वेदी तैयार किए गए थे। इन वेदियों पर 40 हिंदू परिवारों की बेटियों ने अग्नि को साक्षी मान कर सात फेरे लिए। वहीं काजी द्वारा सात मुसलिम जोड़ों को निकाह पढ़वाया गया। इस दौरान सभी जोड़ों को खुशहाल जीवन जीने का आशीर्वाद देते हुए 35 हजार रुपये कन्या के खाते में व गृहस्थी का सामान मुहैया कराया गया।
साथ ही वर व कन्या पक्ष के लोगों को भोज भी कराया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिवकुमारी वर्मा, खंड विकास अधिकारी आरपी शर्मा व आशुतोष पांडे सहित काफी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।