फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में व्यवस्था सुधारने के लिए लामबंद हुए सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सभासदों की शिकायतों को यहां तैनात कर्मचारियों द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है। इससे क्षुब्ध सभासदों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभासदों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे को सौंपे ज्ञापन में भिनगा के सभासदों ने कहा है कि नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। जिसे दुरुस्त कराया जाए। साथ ही नगर के मार्गों पर टूटी नालियों व क्रॉसिंगों की मरम्मत कराया जाए। नगर में लगे अधिकांश सोलर व स्ट्रीट लाइट खराब हैं, जिसे दुरुस्त कराया जाए। साथ ही दाखिल खारिज, वरासत, भवन निर्माण मानचित्र के संबंध में एक समय सीमा निर्धारित की जाए।

नगर की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही यहां कराए गए विकास कार्यों के मानक व गुणवत्ता की जांच कराई जाए। साथ ही साथ नगर पालिका कार्यालय में कार्यरत नगर पालिका अध्यक्ष के सगे संबंधियों को हटाया जाए। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद रफीक, शबीना, उजमा जमाल, शालिनी तिवारी, रईस अहमद, पंकज देव गुप्ता, मोहम्मद आमिर खान, राजू, रामकली, अनीता मौर्या, राजेंद्र, आफताब अहमद आदि सभासदों का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें