फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में करें सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रिय क्षय रोगियों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसमें शामिल स्वास्थ्य कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर मरीजों को चिह्नित करेंगे। इस दौरान कोई भी सक्रिय क्षय रोगी वंचित न रहे, इसके लिए उप जिला क्षय रोग अधिकारी ने जिले वासियों सेे सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग केंद्र के उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एमएल वर्मा ने बताया कि पूरे विश्व के औसत से करीब 27 प्रतिशत मरीज देश में निवास करते हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो हर चौथा क्षय रोगी भारत में पाया जाता है। प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2025 तक भारत को टीवी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 10 से 22 जून से सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान प्रारंभ किया जाएगा जिसमें क्षय रोगियों को चिह्नित कराया जाएगा।

इस दौरान टीम के सदस्य लोगों से कुछ सवाल पूछेंगे। मसलन, घर के किसी सदस्य को खांसी तो नहीं आ रही है। यदि हां तो कितने समय से, क्या घर के किसी भी सदस्य को दो सप्ताह से अधिक समय से बुखार तो नहीं है। यदि हां तो हल्का या तेज। खांसी के साथ बलगम तो नहीं आता है, यदि हां तो बलगम के साथ कभी खून तो नहीं आया।
विज्ञापन


इन सवालों का सही जवाब मिलने पर ही टीम क्षय रोगियों को चिह्नित कर सकेगी। ऐसे चिह्नित मरीजों का जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क जांच व उपचार किया जाएगा। इस मौके पर डीपीसी रवि कुमार मिश्र, अनूप श्रीवास्तव व सुधाकर पांडे सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें