फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में प्रधान ने कोटेदार पर किया हमला तो कोटेदार ने झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमीन संबंधी रंजिश को लेकर ईद की शाम बंठिहिवा गांव में प्रधान पति व कोटेदार में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में कोटेदार पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोट आई। इससे क्षुब्ध कोटेदार ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिससे प्रधान प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र भिनगा के ग्राम बंठिहिवा निवासी प्रधान पति जियाउद्दीन की एक जमीन को लेकर गांव निवासी कोटेदार गयासुद्दीन से रंजिश चल रही है। ईद की शाम बुधवार को जियाउद्दीन अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते मे मौजूद गयासुद्दीन से विवाद होने लगा। इस दौरान प्रधान पति ने उस पर हमले का प्रयास किया।

कोटेदार को बचाने पहुंचे उसके भतीजे एजाज व उसके दोस्त एजाजुद्दीन ने इसका विरोध किया तो प्रधान प्रतिनिधि व उसके परिवार के लोगों ने एजाज व एजाजुद्दीन की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच बंदूक लेकर पहुंचे कोटेदार गयासुद्दीन ने प्रधान पति पर फायर कर दिया। गोली लगने के कारण प्रधान पति मूर्च्छित हो जमीन पर गिर गया। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने तीनों घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया जहां से प्रधान पति को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें