फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 150 अनुयायियों ने तपोस्थली का किया भ्रमण

Mon, 11 Aug 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। श्रीलंका के 150 अनुयायियों का दल रविवार को बुद्ध की तपोस्थली पहुंचा। माता सुमेधा महाथेरो के नेतृत्व में सभी ने कौशाम कुटी पर पूजा-अर्चना की। माता सुमेधा ने अनुयायियों को बताया कि महात्मा बुद्ध का जीवन और उनके उपदेश आज भी विश्वभर में लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका जीवन शांति, अहिंसा, करुणा और आत्मज्ञान की मिसाल पेश करता है।
विज्ञापन


बुद्ध के विचार और उनकी किताबें, जैसे त्रिपिटक, धम्मपद, जातक कथाएं और महावग्ग हमें आत्म-नियंत्रण, संतुलित जीवन आदि की प्रेरणा देते हैं। अनुयायियों ने मंडप, गंध कुटी, सूर्यकुंड, शिवली स्तूप, राहुल कुटी, संघमित्रा कुटी, संघाराम बुद्ध विहार आदि का भ्रमण किया। इस दौरान आनंद सागर, माता विद्यावती, देवानंद्र व भंवरानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें