फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी सहित 15 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में प्रतिबंधों के बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित पंद्रह लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हें लेवल वन हास्पिटल भंगहा भेजा गया है। वहीं संक्रमितों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही 28 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से घर वापस भेजा गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद लोग अब भी इसके प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। बुधवार आई रिपोर्ट में जमुनहा के नासिरगंज में पांच, बाबागंज रोड मल्हीपुर में दो, सरका बरांव में एक, गिलौला के गौहनिया में एक, इकौना के बनकटवा में चार, भिनगा के मोहल्ला कोट रियासत में एक व सीएचसी सिरसिया में एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित मिला।
सभी संक्रमितों को एंबुलेंस से लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा भेजा गया है। वहीं संक्रमित मरीजों के 200 मीटर परिधि में आने वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जहां बैरिकेडिंग कराकर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने लोगों से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि कोरोना का कोई स्थायी इलाज नहीं है। एहतियात बरत कर ही इसके संक्रमण से बचा जा सकता है। ऐसे में जिलेवासी कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करें, ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके।
581 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या
जिले में अब तक 21105 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की गई। इनमें से 20412 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 581 लोग कोरोना संक्रमित मिले। नौ लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब तक 154 पहुंच चुकी है। इनमें से 87 कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। इकौना में 19, गिलौला में 15, भंगहा में 14, जमुनहा में 9, सिरसिया में 13 व भिनगा में 17 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। जहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित करने के साथ ही परिधि में आने वाली दुकानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्देश भी दिया गया है।
निगरानी समितियां भी कर रही जांच
वैश्विक महामारी कोविड-19 के तहत ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियों का गठन किया गया है। जिनके द्वारा ग्रामीणों का थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर से तापमान व आक्सीजन का लेवल चेक किया जा रहा है। जिले में अब तक 125000 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान बुखार, जुकाम, खांसी वाले व्यक्तियों को खोज कर उनकी रिपोर्ट तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भेजकर कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। इस कार्य में प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छाग्रही एवं ग्राम पंचायतों के प्रबुद्धजनों को लगाया गया है। ब्लाक स्तर पर ओडीएफ वार रूम से ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियों के कार्य की मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें