फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों को अंगूठा दिखा रहे माननीय व अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। देश व प्रदेश सहित जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी चपेट में आने से जिले में नौ लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं इसके विपरीत माननीय व अधिकारी कोरोना प्रोटोकॉल को ही नजर अंदाज कर रहे हैं। इसका प्रमाण बुधवार को इकौना ब्लॉक में देखने को मिला। जब मंत्री ही नहीं जिले के अधिकारी भी नियमों की अनदेखी करते नजर आए।
विज्ञापन

इकौना ब्लॉक परिसर में बुधवार को नव निर्मित किसान कल्याण केंद्र का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री रणवेंद्र सिंह उर्फ धुन्नी सिंह मौजूद थे। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री सहित जिलाधिकारी टीके शिबू व सीडीओ कुमार हर्ष बगैर मास्क दिखे।
इतना ही नहीं बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी होता नहीं दिखा। अधिकारी माननीय को बगैर ग्लब्स पुष्प गुच्छ भेंट करते नजर आए। मातहत भी दो गज की दूरी का ख्याल नहीं रख सके। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने इकौना ब्लॉक परिसर में नव निर्मित किसान कल्याण केंद्र का लोकार्पण किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

किसानों की आमदनी दोगना करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह किसानों को योजनाओं से आच्छादित करें। किसान कल्याण केंद्र बन जाने से क्षेत्र के किसानों को एक ही छत के नीचे कृषि विभाग की योजनाओं से संबंधित सभी जानकारी मिलेगी। किसान नवीनतम जानकारी प्राप्त कर उसके अनुरूप खेती कर लाभान्वित होंगे।
कार्यक्रम में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, डीएम टीके शिबू, सीडीओ कुमार हर्ष, एसपी अनूप सिंह, एडीएम योगानंद पांडेय, एसडीएम इकौना राजेश कुमार मिश्र, उप कृषि निदेशक आरपी राना सहित भाजपा के पदाधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें