फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिविर में 14,600 मरीजों का हुआ उपचार

Sun, 08 Feb 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मोतीपुर कला में लगे स्वास्थ्य शिविर में दवा वितरित करते चिकित्सक। - स्रोत: चिकित्सक
विज्ञापन
श्रावस्ती। आरएसएस व सेवा भारती की ओर से गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को सिरसिया क्षेत्र के 20 गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। शिविर में विभिन्न मेडिकल संस्थानों के चिकित्सकों ने लोगों का उपचार किया।
विज्ञापन


सीमावर्ती गांव मोतीपुर कलां के संगीतालय परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। केजीएमयू के चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उनका उपचार किया। ग्रामीणों का निशुल्क दवाओं का वितरण किया।

एकल अभियान के संच प्रमुख भगवानदीन व आचार्य उर्मिला कुमारी ने लोगों को घर से लाने तथा उनका पंजीकरण कराकर इलाज कराने तक की जिम्मेदारी निभाई। जिला प्रचारक भानू प्रताप ने बताया कि शिविर में लगभग 14,600 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन


रविवार को भिनगा के जूनियर हाईस्कूल मैदान में मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। चिकित्सक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि शिविर में ज्यादातर सर्दी, बुखार, खांसी, त्वचा रोग से संबंधित मरीज ही पहुंच रहे हैं। अभी तक किसी विशेष बीमारी का मरीज नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का वातावरण काफी स्वच्छ है। इसका लोगों के स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव दिखाई पड़ रहा है। बताया कि क्षेत्र के रनियापुर, भचकाही, जमुनी कला सहित अन्य गांवों में शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राधेश्याम, ग्राम विकास अधिकारी नील मणि मिश्रा, सामाजिक संस्था के अध्यक्ष दयानंद शर्मा व अजय कांत पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें