फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विधिक शिविर में दी गई कानूनों की जानकारी

Sun, 08 Feb 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 कठौतिया में आयोजित लघु ​शिविर में लोगों को जानकारी देते अ​धिकारी। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शाहपुर कठौतिया बाजार, गिलौला ब्लॉक व जमुनहा तहसील में लघु विधिक शिविर लगाए गए। शिविर में आए ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 22 फरवरी को लगने वाले मेगा शिविर के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रद्युम्न कुमार मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों को मध्यस्थता अभियान, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना व लीगल एड डिफेंस के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं के अधिकार व महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध विधिक साक्षर किया गया।

एडीएम न्यायिक अशोक कुमार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। रेडक्रॉस सचिव अरुण कुमार मिश्र ने बालश्रम के प्रति जागरूक किया। शिविर में दो लोगों को व्हीलचेयर व एक को वॉकर के लिए, दो ग्रामीणों को सामूहिक विवाह व 12 ग्रामीणों को पेंशन के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन


राजस्व विभाग ने दो ग्रामीणों का अंश निर्धारण व चार ग्रामीण का आय प्रमाणपत्र फॉर्म भरवाया। शिविर में सीएचसी गिलौला के चिकित्सक डॉ. हनुमन्त शरण सिंह ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं। इस दौरान गोविंद नाथ सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, विजय कुमार व नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें