अलक्षेंद्र इंटर काॅलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक।
श्रावस्ती। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसमें कुल 1,4251 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध भी जताया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। उप नियंत्रक ज्योति प्रकाश पांडेय ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की 65,443 व इंटरमीडिएट की 57,647 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए आई हैं। इसमें से अब तक हाईस्कूल की 30,129 व इंटरमीडिएट की 13,787 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। शुक्रवार को हाईस्कूल की 10,261 व इंटरमीडिएट की 3,990 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 327 परीक्षक मौजूद रहे। मूल्यांकन कार्य के दौरान अपनी मांगों के समर्थन में माध्यमिक शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर कर विरोध भी जताया।