फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जनवरी को मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र ने 25 जनवरी को 9वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का निर्देश दिया है। ऐसे में 25 जनवरी को राज्य सरकार के अधीनस्थ सभी कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में सुबह 11 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जायेगी।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सभाकक्ष में मतदान की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

दोपहर 12 बजे जूनियर हाईस्कूल भिनगा में जिलास्तर पर, इकौना व जमुनहा तहसील में 11 बजे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण 2018-19 में अच्छे कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र वितरण, मतदाता जागरूकता दौड़, मतदाता जागरूकता परेड एवं रूट मार्च का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भिनगा में डीएम की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस दौरान मानव शृंखला बनाने, मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन, नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया जाएगा। स्कूलों में मतदाता जागरूकता रैली निकालने के साथ ही छात्र छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें