श्रावस्ती। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले के सभी आठ थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व वादों की संख्या अधिक रही और 31 में मात्र दो शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष वादों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की टीम गठित कर जांच के लिए भेजी गई।
एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि हरदत्त नगर गिरंट थाने पर राजस्व से संबंधित चार शिकायतें आईं। इसी प्रकार इकौना, सिरसिया व मल्हीपुर थाने पर राजस्व से संबंधित तीन-तीन, कोतवाली भिनगा, सोनवा पर राजस्व संबंधी 4-4 शिकायतें आईं। नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती पर आई चार शिकायतों में एक शिकायत पुलिस से संबंधित व गिलौला थाने पर आई आठ शिकायतों में एक पुलिस से संबंधित रही। जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमों का गठन किया गया है।