फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52599 बच्चों को दी गई दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को जिले भर में बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन पिलाई गई। सीएचसी इकौना में श्रावस्ती विधायक ने नवजात को वैक्सीन पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


जिले भर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने के लिए 523 बूथों पर कर्मचारी तैनात रहें। अभियान के तहत दिन भर में करीब 52599 बच्चों को वैक्सीन पिलाई गई। वहीं बूथों पर बच्चों को टोपी समेत अन्य सामग्री दी गई।

सरकार ने देश को पोलियो मुक्त बनाने के लिए अभियान छेड़ रखा है। जिले में रविवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई।

इसके तहत श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में नवजात को पोलियो रोधी वैक्सीन पिला कर अभियान का शुभारंभ किया।

विभाग की ओर से अभियान का प्रचार प्रसार किए जाने के कारण इस बार दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके सिंह ने बताया कि पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए जरूरी है कि कोई भी बच्चा वैक्सीन पीने से वंचित न रहे। इसके लिए रविवार को जिले भर में चले अभियान के लिए 523 बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन


सोमवार से घर-घर जाकर बच्चों को वैक्सीन पिलाने के लिए 1569 कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। इनकी निगरानी के लिए 05 मोबाइल टीम, 16 ट्रांजिट टीम, 107 सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है।

इसके लिए 354 स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की भी सेवाएं ली जा रही है। पहले दिन रविवार को जिले में 52599 बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन पिलाई गई।

पोलियो अभियान का जायजा लेने के लिए प्रभारी सीएमओ ने जिले के कई केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. एके तिवारी, डॉ. रजत सिंह सहित कई अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें