फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से संचालित दो आरा मशीन सीज, 18 बोटा लकड़ी सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अवैध आरा मशीन सीज, दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र में अवैध रूप से आरा मशीनों का संचालन किया जा रहा है। इसका खुलासा करते हुए गुरुवार को पुलिस व वन विभाग की टीम ने दो आरा मशीनों को सीज कर दिया। इस दौरान टीम ने चिरान की 18 बोटा लकड़ी बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार भी किया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों पर लकड़ी की चिरान की जा रही है। इसकी शिकायत पर गुरुवार को एसपी ने स्पेशल पुलिस टीम के साथ इकौना पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों की टीम गठित कर भलुहिया दसौंधी गांव में छापेमारी कराई। टीम ने भलुहिया दसौंधी में अवैध रूप से संचालित दो आरा मशीनों को सीज कर दिया। टीम ने मौके से 18 बोटा चिरान की लकड़ी बरामद की। इस दौरान टीम ने असर्फी लाल व विद्याराम निवासी भलुहिया दसौधी को गिरफ्तार किया। टीम ने बरामद लकड़ी को इकौना थाने लाकर सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें