फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्र हुआ सूरज तो बिजली भी दिखाने लगी आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में विद्युत कटौती ने किया बेहाल
विज्ञापन

टूटे पोल व तारों को सही करने के नाम की जा रही अघोषित कटौती
श्रावस्ती। तराई में सूरज की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह नौ बजे के बाद से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा नजर आया। भीषण उमस के कारण लोगों को घरों में भी चैन नहीं मिल रहा है। अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बरसात बाद निकलने वाली चिलचिलाती धूप आग बरसा रही है। इसके चलते सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक घरों से बाहर निकलना दूभर बना हुआ है। कीचड़ व जलभराव के बीच निकलने वाली कड़ाके की धूप से बढ़ी उमस के कारण लोगों को न तो घर में चैन मिल रहा है और न ही बाहर। ऐसे में हर किसी को बिजली का ही सहारा है। वहीं इसके विपरीत विगत दिनों तेज आंधी के कारण जगह जगह टूटे विद्युत पोल व तार की मरम्मत के नाम पर पावर कॉर्पोरेशन की ओर से पूरे दिन अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। सुबह 11 बजे बाधित होने वाली ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति शाम चार बजे के बाद बहाल हो पा रही है। इसमें भी बार बार कटौती होने से लोगों को आपूर्ति का समुचित लाभ नहीं मिल पाता। रात में होने वाली कटौती से लोगों की परेशानी और बढ़ी है। इसकी लगातार शिकायतों के बाद भी कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की ओर से समस्या से निजात दिलाने में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत आरएस वर्मा ने बताया कि आंधी के कारण कई स्थानों पर तार व पोल टूट कर गिर गए थे। जिन्हें दुरुस्त कराने के लिए आपूर्ति बाधित करना पड़ रहा है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें