फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन पात्रों का डोर-टू-डोर होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में वृद्धों, निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन व दिव्यांग पेंशन के बचे हुए पात्र लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृति के लिए 30 जनवरी तक कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


विधानसभावार आयोजित इस कैंप में सभी खंड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी तथा उपजिलाधिकारी डोर टू डोर सर्वेक्षण कराएंगे।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि सरकार के निदेर्शानुसार कैंप के दिन संबंधित ग्राम प्रधान, सदस्य, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), नोडल अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी एवं उनके लेखपाल तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं उनकी टीम मौजूद रहेगी।

कैंप में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने तथा फोटोग्रॉफी की जाएगी। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पात्रता की श्रेणी में आने वाले निराश्रित एवं पात्र साधू संताें, महात्माओं, भिक्षुकों आदि का भी चिन्हांकन करते हुए उन्हें योजनांतर्गत लाभान्वित कराया जाए।
विज्ञापन


कैंप के बाद आवेदन पत्र की सूूची तीन दिन के अंदर जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रोवेशन अधिकारी व दिव्यांगजन अधिकारी को प्राप्त करा दिया जाए। कैंप आयोजन की तिथि, स्थान व समय निर्धारित कर उसकी सूचना जनप्रतिनिधियों को देते हुए आमंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें