फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात सुझाव के लिए बनेगी सलाहकार कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात समस्या निस्तारण को बनेगी सलाहकार कमेटी
विज्ञापन

श्रावस्ती। यातायात की समस्या का निस्तारण करने के लिए पुलिस महकमे में जिले सतर पर सलाहकार कमेटी का गठन किया जाना है। इसके लिए लोग पीआरओ सेल में अपने नाम का प्रस्ताव लिखित रूप से दे सकते हैं। पहली बैठक जुलाई के प्रथम सप्ताह में एसपी की अध्यक्षता में होगी।
विज्ञापन

एसपी विजय ढुल के निर्देश पर पुलिस जिला स्तरीय यातायात कमेटी का गठन करने जा रही है। इस संबंध में एसपी ने बताया कि विभाग की मंशा है कि पुलिस, व्यापारी, उद्यमी, पत्रकार, अध्यापक, अधिवक्ता, चिकित्सक व किसान के साथ अन्य लोग भी साथ मिलकर काम करें। इस मुहिम में महिलाओं के साथ ही सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी से भी सहयोग लिया जाएगा कि वह अपना सुझाव कमेटी के माध्यम से दें। जो व्यक्ति सलाहकार कमेटी से जुड़ना चाहता है वह अपना लिखित सहमति पत्र पुलिस कार्यालय के पीआरओ सेल में दे सकता है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में इच्छुक व्यक्तियों के साथ बैठ कर यातायात समस्या का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें