फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 छात्रों ने छोड़ी प्रतिभा खोज परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के लव विद्यापीठ व इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में रविवार को प्रतिभा खोज परीक्षा कराई गई। इसमें पंजीकृत 2051 के सापेक्ष 1931 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। इस दौरान 120 परीक्षार्थी केंद्र से नदारद रहे।
विज्ञापन

जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर रविवार को प्रतिभा खोज परीक्षा कराई गई। इस दौरान भिनगा के लव विद्यापीठ पटना खरगौरा में पंजीकृत जूनियर वर्ग के 387 के सापेक्ष 360 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 25 परीक्षार्थी नदारद रहे। मिडिल वर्ग में पंजीकृत 571 के सापेक्ष 513 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 58 परीक्षार्थी नदारद रहे।
सीनियर वर्ग में पंजीकृत 201 के सापेक्ष 184 परीक्षार्थी परीक्षा में मौजूद रहे, जबकि 17 परीक्षार्थी नदारद रहे। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रमन सिंह सहित सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी मौजूद रहे। वहीं इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में पंजीकृत जूनियर वर्ग के 201 के सापेक्ष 200 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

वहीं एक परीक्षार्थी नदारद रहे। मिडिल वर्ग में पंजीकृत 424 के सापेक्ष 410 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 14 परीक्षार्थी नदारद रहे। सीनियर वर्ग में पंजीकृत 267 के सापेक्ष 262 परीक्षार्थी परीक्षा में मौजूद रहे। पांच परीक्षार्थी नदारद रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडे सहित सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें