श्रावस्ती। आबकारी टीम व इकौना पुलिस ने शनिवार रात अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अलग अलग स्थानों से पुलिस ने 42 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से तीन क्विंटल लहन भी बरामद हुआ। जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक अब्दुल कैश ने मल्हीपुर पुलिस के साथ तेंदुआ व रजपुतिया गांव में छापा मारा। इस दौरान टीम ने रजपुतिया निवासी गुड़िया व तेंदुआ निवासी किरन सिंह तथा कुसुम को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से नौ-नौ लीटर कच्ची शराब व एक-एक क्विंटल लहन बरामद हुआ। लहन को टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया है।
वहीं शराब सहित आरोपियों को मल्हीपुर थाने लाया गया। जहां उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इकौना पुलिस ने कंजड़वा में छापा मारकर आशीष कुमार गौतम को पांच लीटर व खरगौरा गनेश निवासी राकेश यादव उर्फ ननके को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है।