तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत विशुनापुर के मजरा ठगरहना निवासी 12 वर्षीय बालक बुधवार की दोपहर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। शाम तक बालक के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और थाने पर गुमशुदगी दर्ज करवाई।
ठगरहना निवासी शांति देवी ने बताया कि उनका बेटा जगराम मिश्रा बुधवार की दोपहर घर पर बिना कुछ बताए कहीं चला गया। मुझे लगा कि बेटा दोस्तों के साथ कहीं खेलने गया है, लेकिन जगराम शाम तक वापस नहीं लौटा। जिसके बाद गांव व रिश्तेदारों के घर उसकी तलाश की गई। उन्होंने बताया कि अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार परेशान है। उन्हें बताया कि थाने में तहरीर देकर बालक को खोजने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश की जा रही है।