चौपाल में जानकारी देती महिला पुलिस।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को फर्जी लिंक के प्रति सचेत किया। सभी को बताया गया कि सर्च इंजन पर साइबर ठगी के लिए कई फर्जी वेबसाइट हैं। जो बिल्कुल वास्तविक वेबसाइट की तरह दिखती हैं। आपके एक क्लिक करते ही साइबर ठग आपके खाते को खाली कर सकते हैं। ऐसे में फर्जी वेबसाइट से सावधान रहें। चौपाल में मौजूद महिलाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल के प्रति भी सचेत किया गया। साथ ही ओटीपी, बैंकिंग विवरण व अन्य गोपनीय जानकारियां किसी से साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने और आपात स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।