फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 12 विद्यािथर्यों को किया गया सम्मानित

Fri, 13 Mar 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। विकासखंड रामनगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमोला बुजुर्ग के 12 विद्यार्थियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) तथा इंस्पायर अवार्ड योजना में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। एनएमएमएस परीक्षा में चयनित 10 विद्यार्थियों महक, कुमकुम, श्वेता, रोशनी, किंजल, विशाल, सृष्टि, सृष्टि यादव, नितिन और चांदनी तथा इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित उत्कर्ष और एकता को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एआरपी ईशान श्रीवास्तव एआरपी विनय और एआरपी शैलेंद्र ने विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना की।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका मानती देवी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के सभी शिक्षकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। सहायक अध्यापक महेंद्र शुक्ला, अखिलेश कुमार, अखिलेश यादव, अनीशा खातून उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें