फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दूसरे दिन 11,760 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

Wed, 26 Mar 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पीएमश्री विद्यालय जमुनहा में परीक्षा देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों में प्रथम पाली में हिंदी व सामाजिक विषय और द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। इस दौरान विद्यालयों में पंजीकृत 1,35,820 में से 1,24,060 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा में कक्षा दो के 19,546 में से 17,795 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी तरह से कक्षा तीन के 25,663 में से 23,215, कक्षा चार में 24,561 में से 22,580, कक्षा पांच में 23,560 में से 21,490 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी तरह से कक्षा छह में 15,266 में से 13,795, कक्षा सात में 14,682 में से 13,605 व कक्षा आठ में 12,542 में से 11,580 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सीबीएसई की परीक्षा में दो विद्यार्थी रहे गैरहाजिर
सीबीएसई की परीक्षा मंगलवार को जिले के दो परीक्षा केंद्रों आयोजित हुई। इंटरमीडिएट की परीक्षा में दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान लव विद्यापीठ पटना खरगौरा में बायोलॉजी विषय में पंजीकृत सभी 45 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय विद्यालय भिनगा में बायोलॉजी विषय में पंजीकृत 76 में से 74 विद्यार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कोई भी विद्यार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें