फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा व स्वास्थ्य की कई सौगातें मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में निर्माणाधीन कई परियोजनाओं का रविवार को सांसद व सीडीओ ने लोकार्पण किया। इस दौरान सरकार की योजनाएं भी गिनाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से बनाए गए नौ राजकीय हाईस्कूल भवन का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विभाग की ओर से निर्मित कराए गए सौ बेड के छात्रावास का भी लोकार्पण हुआ।

इन योजनाओं के अतिरिक्त ड्रग वेयर हाउस, आयुष विंग के भवन का लोकार्पण किया गया। यह भवन कई माह पूर्व ही बन कर तैयार हो चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाओं को सुरक्षित रखने के लिए ड्रगवेयर, आयुष विंग का उपयोग जल्द ही जिले में प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत खुरूहरी, बांसकूड़ी, चिरैया, दीननामगढ़, लखाही बेनीनगर, एकघरवा, कटार में राजकीय हाईस्कूल का निर्माण हो चुका है। इन विद्यालयों में अब कक्षा आठ के बाद हाईस्कूल तक की शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी, जमुनहा व गिलौला में 100 बालिकाओं के निवास का हॉस्टल निर्मित हो चुका है।

इसमें माध्यमिक की पढ़ाई करने वाली छात्राएं रह कर अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, पैक्सफेड के अधिशासी अभियंता अखिलेश शुक्ला, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय, अकीला बानों, पंकज मिश्रा, पंकज तिवारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें