फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक व महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। शिकारी चौड़ा गांव में विवाहिता की लाश रविवार रात उसी के घर में फंदे से लटकती मिली। घटना के समय घर पर सिर्फ भाई ही मौजूद था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह गांव के ही मजरा गनेशपुर निवासी युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। इन दोनों ही घटनाओं की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दिए बिना परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना क्षेत्र मल्हीपुर के ग्राम शिकारी चौड़ा निवासी अवध नरेश ने अपनी पुत्री उमा देवी (25) का विवाह कुछ वर्ष पूर्व बहराइच के थाना नवाबगंज अंतर्गत गुलहरिया गांव में किया था। एक माह से उमा मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन


अवध नरेश अपनी पत्नी के साथ धार्मिक यात्रा गया हुआ है। घर पर उमा व उसका भाई ही मौजूद था। रविवार रात उमा की लाश संदिग्ध हालात में उसी के कमरे में लगे कुंडे पर फंदे से लटकती मिली।

इसकी जानकारी मल्हीपुर पुलिस को दिए बिना परिवारीजनों ने सोमवार भोर में उमा के शव का आननफानन में अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं गांव के ही मजरा गनेशपुर निवासी सहजराम सीतापुर जिले में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।

उनके कोई औलाद नहीं है। उन्होंने अपने छोटे भाई शत्रुघ्न के बेटे लवकुश (19) को गोद ले रखा है। लवकुश ने सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में अपने कमरे में ही अज्ञात कारणों से खुद को तमंचे से गोली मार ली।

जब तक परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास करते, उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दिए बिना परिवारीजनों ने लवकुश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


इस बारे में थाना प्रभारी मल्हीपुर आरएन सिंह बताते हैं कि अभी इस मामले में कोई जानकारी नही है और न ही किसी ने कोई तहरीर ही दी है। यदि तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें