फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कबड्डी के ट्रायल में हुआ 11 खिलाड़ियों का चयन

Fri, 07 Nov 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कबड्डी के चयन ट्रायल में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशस्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को कबड्डी का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इस दौरान 11 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर तक सीतापुर में आयोजित की जाएगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करते वाले 11 खिलाड़ियों को चयनित किया गया।

इनमें अभय मिश्र, असलम, आशू, ओमप्रकाश, पिंटू, रज्जाक, नवरतन राना, मनीष कुमार, विकास व राजकुमार शामिल हैं। प्रशिक्षक जीतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें