फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रावस्ती में 108 गांव हुए टीबी मुक्त, प्रधान व निक्षयमित्र हुए सम्मानित

Sat, 29 Mar 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीपीआरसी भवन में शनिवार को विश्व क्षयरोग दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने टीबी मुक्त 108 गांवों के प्रधानों व निक्षयमित्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को रजत व कांस्य धातु के महात्मा गांधी की प्रतिमा व प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही 10 निक्षयमित्रों को डीएम ने प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। वहीं टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने वाले विभागीय अधिकारियों व कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डीएम ने ग्राम प्रधानों से अपील की कि सभी अपने क्षेत्र के संभावित मरीजों की जांच अवश्य कराएं। साथ ही मरीजों को यथासंभव पोषण व आर्थिक लाभ भी प्रदान करें।
इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि गेहूं की फसल कट रही है। आगजनी की घटनाएं न हों इसके लिए विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्रम को सीडीओ अनुभव सिंह, सीएमओ डाॅ. अशोक कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान डॉ. ओपी वर्मा, डाॅ. प्रवीन कुमार, डा. अवनीश तिवारी, डॉ. दीपक शुक्ला, डीपीसी रवि कुमार मिश्र, अनुपम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें