श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज शुक्रवार को अचानक बदल गया। भोर से शुरू हुआ घने बादलों का दौर पूरे दिन जारी रहा। सुबह तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से जहां सिहरन बढ़ गई है वहीं ओलावृष्टि की आशंका से किसान सहमे हैं।
तराई में सामान्य रहा मौसम का मिजाज शुक्रवार को अचानक ठंडा पड़ गया। तेज हवा के साथ अचानक बादल छा गए। यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। बर्फीली पछुआ हवा ने लोगों को ठंड का अहसास दिलाया।
ठंड से बचने के लिए लोग खुद को गर्म कपड़ों में समेटे नजर आए। वहीं गरज, चमक व तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। इससे बचने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव का सहारा लेने को विवश हुए।
वहीं तेज हवा के बीच हुई बूंदाबांदी व बदली देख किसान ओलावृष्टि की आशंका को लेकर परेशान हैं। हालांकि तराई क्षेत्र में हेवती न होने के कारण खेतों में नमी काफी कम हो चुकी है।