फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के बैनर तले जिले के एनएचएम कर्मी सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी भिनगा स्थित पुराने सीएमओ कार्यालय परिसर में जारी रहा।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. अवनींद्र कुमार पाठक ने कहा कि काफी समय से सरकार एनएचएम कर्मियों का शोषण करती आ रही है।

इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शोषण के खिलाफ अब कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

डॉ. अर्चना शर्मा ने कहा कि हमें समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। विभाग में ठेका प्रथा पर रोक लगाई जाए। संविदा कर्मियों का स्थायी समायोजन करने के साथ ही नवीन पद का सृजन करते हुए विशिष्ट सेवा नीति लागू की जाए।
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ताओं को नियत वेतनमान प्रदान किया जाए। इस दौरान डॉ. सतीश चौधरी, डॉ. शफीकुर्रहमान, डॉ. रामसमुझ चौधरी, जगदेव वर्मा, रवि कुमार, अनुपम मिश्र, रविशंकर व पंकज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें