फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बौद्ध परिपथ जाम करने के 10 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पेट्रोल-डीजल न मिलने पर बौद्ध परिपथ जाम करने के 10 आरोपियों को शनिवार को इकौना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन नामजद व 15 अज्ञात की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


बौद्ध परिपथ स्थित मोहनीपुर पंप पर डीजल-पेट्रोल न मिलने पर बृहस्पतिवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ने पंप के सामने सड़क जाम कर दिया था। लगभग एक घंटे चले जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे, राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

उसके बाद उपनिरीक्षक रामदुलार यादव ने राजेश, मुकेश, बड़कऊ, राकेश, प्रदीप, अल्ताफ, जीवनलाल, ननकू, अर्जुन, चिरागी, राजकुमार, दिनेश और अजीत यादव सहित 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि महजिदिया निवासी राजेश, इटौंझा निवासी अल्ताफ, टंडवा महंत निवासी जीवनलाल, ननकू, मदारा निवासी अजीत यादव, भगवानपुर बनकट निवासी चिरागी, प्रदीप, मुकेश, राकेश व राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें