सिरसिया (श्रावस्ती)। वन विभाग की टीम ने बालू घोलिया जंगल में शनिवार को लावारिस हालत में 10 बोटा खैर की लकड़ी बरामद की, जिसे वन चौकी लाकर सीज कर दिया गया है।
सोहेलवा पूर्वी रेंज के वन दरोगा ओम प्रकाश, वन रक्षक अमित कुमार सहित अन्य कर्मियों के साथ शनिवार को जंगल में गश्त पर निकले थे। इस दौरान उन्हें मेडकिया वन चौकी क्षेत्र के बालू घोलिया जंगल में 10 बोटा खैर की लकड़ी लावारिस हालत में रखी मिली।
कर्मियों ने वन चौकी मेडकिया लाकर लकड़ी को सीज कर दिया। इस बारे में पूर्वी सोहेलवा के वन क्षेत्राधिकारी मदन लाल ने बताया कि बरामद लकड़ी को सीज कर दिया गया है। इस अवैध कटान में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।