फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की लापरवाही से बच्ची की मौत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लक्ष्मनपुर बाजार के एक नर्सिंगहोम के चिकित्सक पर बच्ची के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। परिवारीजनों का कहना है कि चिकित्सक की लापरवाही से बच्ची की मौत हो गई। पीड़ित ने सीएमओ व एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम रामनगर चरईडीह के मजरा बेलास निवासी सूर्य प्रकाश मिश्र पुत्र ननकऊ प्रसाद मिश्र ने शनिवार को एसपी अरविंद कुमार मौर्य व सीएमओ डॉ. एपी भार्गव से मिल कर शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें पीड़ित ने कहा है कि उसकी 11 माह की पुत्री की गुरुवार देर शाम तबियत खराब हो गई थी।
इस पर उसे इलाज के लिए लक्ष्मनपुर बाजार स्थित एक हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने बच्ची को गलत दवाएं दे दीं। जिससे पीड़ित की पुत्री की हालत बिगड़ने लगी। यह देख पीड़ित ने चिकित्सक से पुत्री को रेफर करने की मांग की। इस पर भी चिकित्सक ने पुत्री को रेफर नहीं किया। इसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ऐसे में पीड़ित ने सीएमओ व एसपी से हस्तक्षेप कर चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में चिकित्सक ने बताया कि बच्ची के सीने में जकड़न की शिकायत थी। इस पर उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई थी। रात अधिक होने के कारण लड़की के पिता ने इलाज के लिए कहा था।
इस पर उचित इलाज कर हालत में सुधार नहीं होने पर किसी बाल रोग विशेषज्ञ के पास ले जाने को कहा। लेकिन परिजन उसे घर लेकर चले गए थे। दूसरे दिन दोपहर में आकर बताया कि बच्ची की मौत हो गई। इलाज का पर्चा पीड़ित के पास है। किसी वरिष्ठ चिकित्सक को दिखा सकते हैं कि दो इलाज किया गया है सही है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें