फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया ग्रुप की टीम ने जीता खो-खो मैच

Thu, 31 Dec 2015 01:06 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना । भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन बालक वर्ग में  क्रिकेट, कबड्डी और शॉट पुट खेलों में मुकाबले हुए। वहीं खोखो व शॉट पुट में बालिकाओं ने दम दिखाया।
विज्ञापन


एथलेटिक्स मीट का दूसरे दिन हुए मुकाबलों में अर्थ हाउस, वीनस हाउस, मर्करी हाउस तथा जुपिटर हाउस के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। इस दौरान बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में मर्करी हाउस ने बाजी मारी। कबड्डी में जुपिटर हाउस विजेता रहा।

खोखो में जोया ग्रुप प्रथम स्थान पर रहे एवं शॉटपुट में मर्करी हाउस से दीपक प्रथम, मर्करी हाउस से मुजम्मिल द्वितीय एवं अर्थ हाउस से विपुल तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य रविंद्र पुंडीर ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अंशु मलिक, आफताब सैफी, प्रदीप, रामबीर मलिक, हिना मलिक, ज्योति तथा अनु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें