फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवजन सभा के कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे सपा युवजन सभा के कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
- सांसद इकरा हसन से दुर्व्यवहार के मामला, युवजन सभा के कार्यकर्ता एसडीएम से मिले, कार्रवाई को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। जिला सपा युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इस दौरान प्रदर्शन भी किया किया। सहारनपुर में सपा सांसद इकरा हसन के साथ एडीएम द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर रोष प्रकट किया गया। मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संदीप गुर्जर के नेतृत्व में युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में कहा कि सांसद इकरा हसन सहारनपुर नगर पंचायत छुटमलपुर की चेयरपर्सन शमा परवीन के साथ जन समस्याओं को लेकर एडीएम सहारनपुर से मिलने पहुंचीं थीं, लेकिन उन्हें दो घंटे तक बैठाकर टालने की कोशिश की गई। बाद में एडीएम सहारनपुर ने जन समस्याएं उठाने पर सांसद को बाहर जाने को कह दिया।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद के साथ एडीएम की ओर से किया गया जनप्रतिनिधि की गरिमा का अपमान है, बल्कि उनके संसदीय विशेषाधिकारों का भी हनन है। युवजन सभा ने मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की है।



मौके पर ठाकुर शेरसिंह राणा, रविंद्र पाल, चौ. कलीम हसन, रिजवान अंसारी, इमरान राणा, अश्वनी गुर्जर, सोनू मंसूरी, जमीर चौहान, शमशेर जंग, विनीत रोड, याकूब, अफसरून, सलीम, इंतजार, कादिर हसन, सुरेन्द्र सिंह ताना, राजन तेजान और वकील समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


- जल्द होनी चाहिए कार्रवाई

सपा कार्यकर्ता डॉ. इसरार, सुनील कुमार ने कहा कि यदि जल्द ही एडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो सपा बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। मामले को लेकर जल्द ही कमिश्नर से सहारनपुर में भी मिला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें