शामली। वीवी इंटर कालेज कालेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और दिशा मानव कल्याण एवं उत्थान समिति द्वारा यातायात सुरक्षा एवं सड़क जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बुुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजय संगल, जिला महामंत्री राजेंद्र मादलपुर, एआरटीओ मुंशीराम ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। अजय संगल ने कहा यातायात जागरूकता बहुत जरूरी है। युवाओं को इस तरफ विशेष ध्यान देना होगा। मानव कल्याण समिति के कोऑर्डिनेटर जितेंद्र कुमार ने कहा कि स्कूल-कालेज के द्वारा व्यापक व्यापक रूप से यातायात सुरक्षा को प्रसारित करने की आवश्यकता है। इससे युवाओं में बेहतर और व्यापक संदेश जाएगा।
डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि हमारे बच्चे सड़क पर सुरक्षित रहे, उसके लिए अभिभावकों को अपना दायित्व विशेष रूप से समझते हुए 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने से रोकना होगा। मौके पर कालेज प्रबंधक संजय संगल, उप प्रबंधक शिवचरण संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, डॉ. नीरज सैनी, मानव कल्याण एवं उत्थान समिति के निर्देशक विजय शर्मा, मनोज शर्मा, स्काउट प्रभारी प्रमोद कुमार, दीप कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI
शामली वीवी इन्टर कॉलेज में यातायात सुरक्षा एवं सड़क जागरूकता कार्यक्रम में बोलते शिक्षक अनुराग- फोटो : SHAMLI
शामली वीवी इन्टर कॉलेज में यातायात सुरक्षा एवं सड़क जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SHAMLI