फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शक्ति करेगी संगठन को मजबूत : नरवार

Mon, 11 Jul 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
शामली नगर पालिका में मीटिंग करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में युवा रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र नरवार ने कहा कि युवाओं के जरिये संगठन को मजबूत किया जा सकता है। अधिक से अधिक युवाओं को रालोद से जोड़ा जाए तथा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें।
विज्ञापन


सोमवार को युवा रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र नरवार और छात्र सभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बालियान ने शामली नगरपालिका परिषद सभागार में रालोद कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में रविंद्र नरवार ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेशभर में पहल शुरू की गई है।

प्रत्येक जिले में युवाओं को संगठित कर रालोद से जोड़ा जा रहा है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रालोद ही एकमात्र ऐसा दल है, जो हर वर्ग की बात करता है। बाकी सभी दलों ने जनता से धोखा किया है।
विज्ञापन

15-15 लाख रुपये अकाउंट में डलवाने, रोजगार दिलाने सहित कई झूठे वादे जनता से किए गए थे, मगर कोई पूरा नहीं हो सका। अब युवा समझ चुके हैं तथा ऐसे छलावे में फंसने वाले नहीं है। एक सवाल के जवाब में रविंद्र नरवार ने कहा कि रालोद चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर चलने वाला संगठन है, जिसमें झूठ और फरेब का कोई काम नहीं है।

रालोद का प्रयास रहेगा कि प्रदेश में ऐसा माहौल स्थापित किया जाए ताकि उद्योगों को बढ़ावा मिले और युवाओं को रोजगार उपलब्ध हों। वहीं, छात्र सभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बालियान ने कहा कि भाजपा ने देश के युवाओं को गुमराह कर सत्ता हासिल की, मगर अब युवा किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, योगेंद्र चेयरमैन, सोहनपाल, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, कुंवरपाल मालेंडी, विशाल करोड़ी, रजनीश कोरी, विकास, आशुतोष पंवार, देवानंद, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें