शामली। उत्तर प्रदेश जाट महासभा की बैठक में अखिल भारतीय युवा जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर का जिले में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जाट समाज एकजुट होकर आगे आए समाज के भले के लिए काम करें। जाट महासभा दरगाहपुर गांव में 19 जनवरी को सम्मेलन आयोजित करेगा। उन्होंने भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
बुधवार को शहर के भैसवाल रोड स्थित हरदेव नगर में उत्तर प्रदेश जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर निर्वाल के आवास पर अखिल भारतीय युवा जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर का यहां पहुंचने पर महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर निर्वाल, हर्ष निर्वाल, कुलदीप चौधरी, अमित चौधरी, कविंद्र सरोहा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि उनका संगठन समाज के भलाई के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने शैक्षिक और सामाजिक उन्नति पर जोर दिया। बैठक में विकास सरोहा, प्रहलाद सरोहा, योगेंद्र सिंह, विक्रांत, अमित, सावन मौजूद रहे। संचालन पंकज सरोहा ने और अध्यक्षता धर्मवीर सिंह निर्वाल ने की।