फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा से बढ़ गई ठंड

विज्ञापन
शामली में बरसात में गुजरती युवतियां। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को भी दोपहर तक आकाश में बादल छाए रहे और रुक रुककर बारिश होती रही। पिछले 24 घंटे में बारिश से दिन का तापमान एक डिग्री और रात का चार डिग्री पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ गई है। धूप बारिश के बाद 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। दिन का तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले 48 घंटे से बदले मौसम के मिजाज के बाद मध्य रात्रि से लेकर बुधवार को रुक रुक बारिश शाम तक जारी रही। जिस कारण बाजारों से रौनक गायब रही। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को बादल बारिश बंद होने से धूप निकलने से मौसम में सुधार होने की संभावना है। अगले दो दिन मौसम साफ रहने शनिवार और रविवार को आकाश में बादल और धूप निकलने मौसम मिश्रित रहेगा। अगले सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को तीन दिन बारिश होने से मौसम का मिजाज बदलेगा। लखनऊ ग्रामीण अंचलीय के मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी होने से हालात बदले हैं। मैदानी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ है। बृहस्पतिवार के बाद मौसम सामान्य रहेगा।
पिछले तीन दिनो में 15 एमएम बारिश रिकार्ड
पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि सोमवार से लेकर बुधवार दोपहर तीन बजे तक 15 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। पहले दिन पांच एमएएम, मंगलवार को पांच एमएम और बुधवार को पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

फसलों के लिए बारिश बनी लाभकारी
शामली। उपनिदेशक कृषि शिवकुमार केसरी ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसलों के लिए सोना बरस रहा है। गन्ना और अन्य फसलों में बारिश से कीट रोग समाप्त हो गया है। सभी फसलों को बारिश से लाभ हो रहा है। जिला उद्यान निरीक्षक नरेशचंद ने बताया कि बारिश से बागवानी और सब्जी को लाभ पहुंचा है। बारिश से आम के बागों की धुलाई से कीट खत्म हो गया है। आठ दिन के पाले से आलू और मटर को थोड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मौसम का घटता बढ़ता तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
01 जनवरी 17 06
0 2 जनवरी 18 08
03 जनवरी 19 07
04 जनवरी 18 07
05 जनवरी 18 11
06 जनवरी 14 11
07 जनवरी 15 12
08 जनवरी- 14- 08 डिग्री सेल्सियस

शामली में बरसात में गुजरते वाहन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें