शामली। नगर के उधम सिंह स्टेडियम में आजादी अमृत महोत्सव को लेकर मेरी माटी मेरा देश पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहां युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दौड़, कुश्ती, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस आदि खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
नगर के उधम सिंह स्टेडियम में मंगलवार को आजादी अमृत महोत्सव को लेकर मेरी माटी मेरा देश पर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डीएम रविंद्र सिंह व एडीएम संतोष कुमार सिंह, चेयरमैन अरविंद संगल, जिलाध्यक्ष भाजपा सतेंद्र तोमर व उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। बालक कबड्डी में लिसाड़ की टीम प्रथम, शहीद उधम सिंह स्टेडियम द्वितीय, एथलेटिक्स बालक में अर्जन प्रथम, रूपक द्वितीय, निखिल तृतीय, आर्यन चौथा, विनय पांचवां, रोहित छठा, ईशान शर्मा सातवें स्थान पर रहे।
बालिका में निधि पहले, गार्गी दूसरे, तनुजा तीसरे, साहिब चौथे, वंशिका पांचवे, अन्नुु छठे स्थान पर रहीं। 400 मीटर में कुलदीप प्रथम, संदीप द्वितीय, निखिल तृतीय, 800 मीटर में राहुल प्रथम, साहिल द्वितीय, साहिब तृतीय, 1500 मीटर में प्रियांशु प्रथम, रोबिन द्वितीय, साहिल तृतीय रहे। बालिका की 400 मीटर में तनुजा प्रथम, राधिका द्वितीय, साहिबा तृतीय, 800 मीटर में गार्गी प्रथम, निधि द्वितीय, हिमांशी तृतीय रहे।
कुश्ती 32 किग्रा में वंश प्रथम, हिमांशु द्वितीय, अर्पित तृतीय, 40 किग्रा में सूरज प्रथम, वंश चौधरी द्वितीय, वीर सिंह, अनंत तृतीय, 50 किग्रा में फरहान प्रथम, अवी द्वितीय, मनीष, विशु तृतीय, 57 किग्रा में फोनिश प्रथम, गौरव राठी द्वितीय, राजू, शिवा तृतीय, 74 किग्रा में मोहसिन प्रथम, इखलका तृतीय, 86 किग्रा में सन्नी प्रथम, अर्जुन द्वितीय, रोहन, दीपक तृतीय, 100 किग्रा में सत्यम राठी प्रथम, असमीर द्वितीय रहे। बालिका 50 किग्रा में प्राची प्रथम स्थान पर रही।
सभी विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी सचिन पंवार, कबड्डी कोच संजू रानी, प्रशांत मलिक, गौरव चौधरी, भूपेंद्र कुमार, संजीव कुमार, विवेक शर्मा, आदित्य चौधरी आदि मौजूद रहे।