फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव जसाला निवासी हरिओम का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला (शामली)। सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे गांव जसाला निवासी 21 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जसाला निवासी 21 वर्षीय हरिओम दिल्ली में रहकर पिछले कई माह से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। हरिओम के चाचा परमवीर के अनुसार कड़ी मेहनत के चलते उसका एक भर्ती में चयन हो गया था। लेकिन किन्हीं कारणों से भर्ती पर कानूनी रोक लग गई थी। उसके बाद से वह काफी परेशान था। जिसके बाद से उसके रहने का रवैया कुछ बदल सा गया था। जिसे लेकर परिवार के लोग काफी परेशान थे। लेकिन बार-बार परिजनों के परेशानी का कारण पूछे जाने के बाद भी युवक ने परिवार के लोगों को कोई जानकारी नहीं दी।
बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस ने युवक हरिओम के ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना परिजनों को दी। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में भारी कोहराम मच गया। परिजनों ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को गांव लाकर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें