फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलावर में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिलावर में शनिवार रात करीब दस बजे को घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर एक युवक सोनू (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाला युवक अपने पिता के साथ घोड़ी लेकर घुड़चढ़ी कराने के लिए गया था।
विज्ञापन

गांव सिलावर में रविवार रात गांव के सागर की शादी से पहले दिन घुड़चढ़ी थी। इस दौरान दूल्हा पक्ष के लोग नाच रहे थे। गांव का गुल्लू और उसके तीन साथी वहां तमंचे से हर्ष फायरिंग करने लगे। सोनू और अन्य ग्रामीणों ने उन्हें फायर करने से रोका। आरोप है कि इसी बात को लेकर गुल्लू ने सोनू पर गोली चला दी, जो उसके पेट में लगी। परिजन गंभीर रूप से घायल सोनू को लेकर शामली के निजी अस्पताल में पहुंचे, वहां से मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर गुल्लू और उसके साथियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें