युवाओं ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
शामली। जिले में 18 से 44 साल उम्र के एक हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 805 लोगों को टीके लगाए गए। टीकाकरण 85.60 प्रतिशत रहा। उधर, 45 प्लस के लोगों का का टीकाकरण 35.92 प्रतिशत रहा।
बुधवार को जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीकाकरण के लिए सीएचसी ऊन, महिला पॉलिटेक्निक, सीडीओ कार्यालय, एलडीएम कार्यालय, कलक्ट्रेट, जसाला, सीएचसी कैराना, कैराना कोर्ट, प्राथमिक विद्यालय मुंडेट, सीएचसी थानाभवन और 12 साल तक के बच्चों के अभिभावकों के लिए स्पेशल बूथ वीवी इंटर कॉलेज शामली व सीएचसी शामली में एक हजार लोगों को टीके लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष 805 लोगों को पहली डोज के टीके लगे हैं। इस तरह से 18 प्लस वाले लोगों का टीकाकरण 80.50 प्रतिशत रहा। टीकाकरण में कोविशील्ड की 82 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा जिले में 45 प्लस वाले लोगों को 26 बूथों पर टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि 2500 के लक्ष्य के सापेेक्ष 898 लोगों केे टीके लगे हैं, जिनमें 880 लोगों ने पहली डोज और 18 लोगों को दूसरी डोज के लगे हैं। इस तरह से टीकाकरण 35.92 प्रतिशत रहा और 92 वॉयल खर्च हुई।