फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

कांधला। गांव आट्टा के निकट घने कोहरे के चलते अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के युवक के शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी 20 वर्षीय विनीत पुत्र बृजपाल कैराना क्षेत्र के गांव कंडेला स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। शनिवार की सुबह युवक अपनी बाइक से फैक्टरी जा रहा था। गांव आट्टा के निकट घना कोहरा होने के कारण बाइक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में युवक के शव का दाह संस्कार कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक के परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें