फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

चौसाना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिडौली रोड पर एक युवक के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने बरामद स्मैक की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

रविवार को एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार शाम एसपी विनीत जायसवाल द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चौसाना प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ चौसाना-बिड़ौली मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। उसी समय पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बिडौली रोड पर बिजली घर के आगे स्मैक के साथ खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एएसपी ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब पांच लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूरा निवासी चौसाना बताया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें