फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थलों में सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मस्थलों में सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन
विज्ञापन

पुरकाजी। सीओ सदर ने रविवार को थाना प्रांगण में कस्बे के धर्म गुरुओं की बैठक लेकर मस्जिद व मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सोमवार से धर्मस्थल खोले जा जा रहे हैं। मंदिरों पूजा करने और नमाज पढ़ने के लिए एक साथ पांच लोगों से ज्यादा लोगों को नहीं आने देना है। कोई व्यक्ति बिना मास्क व गमछे के ना हो। सब लोग सैनिटाइजर व हैंड वाश से अच्छी तरह अपने हाथ धोएं। इसका आप लोगों को विशेष ध्यान रखना है। शहर काजी मुफ्ती तनमिक अहमद द्वारा बड़ी मस्जिदों में ज्यादा लोगों के एक साथ नमाज पढ़ लेने के सवाल पर सीओ सदर ने कहा कि वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पांच से ज्यादा लोग नमाज पढ़ सकते हैं। बैठक में प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम, एसएसआई मदन बिष्ट, मुफ्ती तनमिक अहमद, पंडित अनुज शर्मा, पुजारी देवेंद्र धीमान, मियां नसीम, हाफिज अजीज अंसारी, मुर्तजा, हारून, चुन्नू मियां, जाने आलम, मुनीर अंसारी, मेहराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें